नवजात की मौत की पुलिस जांच कर रही है।
सूरत। एक आठ माह की बच्ची की दर्दनाक मौत पर परिवार सदमे में हैं तो वहीं इलाके में सनसनी फैली हुई है। दरअसल बच्ची की मौत बाल्टी में भरे पानी में डूबने से होने की बात की जा रही है। कहा जा रहा है कि जब नवजात सो रही थी तभी वह बाल्टी में गिर गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक घटना पांडेसरा इलाके की जिसमें नागसन नगर में दशरथ कुशवाहा का परिवार रह रहा है। बच्ची पलंग पर सो रही थी। सोते-सोते बच्ची ने करवट ली जिससे वह सीधे पानी में भरी बाल्टी में गिर गई। बाल्टी पलंग के पास ही रखी हुई थी। बताया यही जा रहा है कि जिस समय ये दुर्घटना हुई उस वक्त बच्ची और उसकी मां घर में अकेले थीं। मां अपनी बच्ची के साथ पलंग पर सो रही थी और उसका पति सुबह जल्दी काम पर चला गया। सुबह जब मां उठी तो उसने बिस्तर पर बच्ची को सोते देखा और फिर जब वह वापस लौटी तो उसे बाल्टी में गिरा हुआ पाया। बच्ची की मौत के बारे में जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली वो मौके पर पहुंची। बच्ची की मौत पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, क्योंकि पुलिस को 8 माह की इस बच्ची की पानी भरी बाल्टी में डूबने से हुई बात पर शक हो रहा है। पुलिस का कहना है कि जैसे इस हादसे के बारे में खबर मिली हमारी टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस को बताया गया कि बच्ची के पंलग पर रेंगने की वजह से बाल्टी में गिर गई थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्ची एकदम कैसे पलट गई? बच्ची जहां सो रही थी उसी के पास नीचे की तरफ पानी भरी बाल्टी क्यों रखी गई थी। बच्ची अगर पानी में गिरी तो उसके रोने की आवाज मां को क्यों नहीं सुनाई दी।