क्राइम

आंध्र प्रदेश: प्रेमी को चारपाई से बांध कर किया प्यार और फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

प्रेमी और प्रेमिका के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था।

2 min read
fire
आंध्र प्रदेश: प्रेमिका ने सेक्स के दौरान प्रेमी को चारपाई से बांधा, फिर जिंदा जलकर कर दी हत्या

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के एक गांव में महिला ने अपने प्रेमी को जिंदा जला दिया। खबरों के मुताबिक एक प्रेमिका ने कथित तौर से यौनक्रियाओं के दौरान प्रेमी को चारपाई से बांधकर उसे जिंदा जला दिया। दोनों पोल्ट्री फॉर्म के कारोबार में साझेदार भी थे। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर कुछ विवाद था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो आरोपी प्रेमिका ने आत्मसमर्पण कर दिया।

शारीरिक संबंध के दौरान प्रेमी को चारपाई से बांधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दर्दनाक घटना आंध्र के प्रकाशम जिले में छोटापल्ली गांव का है। पुलिस के अनुसार पोडिली निवासी 32 वर्षीय शेख शब्बीर और 28 वर्षीय शकीरा एक पोल्ट्री फार्म चलते थे। कहा जा रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी, शादी के बारे में किसी को नहीं बताया गया। दोनों के बीच रुपए के लेन-देन को लेकर पिछले आठ महीनों से विवाद चल रहा था। पोडिली इंस्पेक्टर एम श्रीनिवास राव ने बताया कि शकीरा ने शब्बीर को मारने की साजिश रची। दोनों ने शनिवार रात्रि को पोल्ट्री फार्म में मिलने का निर्णय लिया। यहां पर शकीरा ने अपने प्रेमी की हत्या करने की तैयारी रखी हुई। फार्म में पहुंचने पर शकीरा और शब्बीर ने शरीरिक संबंध बनाए। कथित रूप से सेक्स के दौरान शकीरा ने शब्बीर को एक चेन की सहायता से चारपाई से बांध दिया। उसके बाद शकीरा ने शब्बीर के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसके बाद शब्बीर जिंदा जल गया। सुबह फार्म के कर्मचारी जब वहां पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। कर्मचारियों ने शब्बीर की जली लाश देखकर पुलिस को इस बारे में खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि शकीरा ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Updated on:
30 Jul 2018 02:00 pm
Published on:
30 Jul 2018 01:47 pm