क्राइम

झारखंड सामुहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पीड़िताओं को किया था यूरिन पीने को मजबूर

आरोपियों ने यह भी बताया कि उन्होंने न केवल महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, बल्कि पूरी घटना का वीडियो भी सूट किया।

2 min read
Jul 01, 2018
झारखंड सामुहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पीड़िताओं को किया था टॉयलेट पीने को मजबूर

नई दिल्ली। झारखंड के खूंटी सामुहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों में से दो को धर दबोचा है। इसके साथ ही पुलिस ने आरसी मिशन स्कूल के फादर अल्फांसो आइंन गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इसी हफ्ते पहले खूंटी में पांच महिलाओं के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। ये महिलाएं मानव तस्करी के खिलाफ काम करने वाली एनजीओ की सदस्य हैं। आरोपियों ने इन महिला कार्यकर्ताओं को आरसी मिशन स्कूल से अगवा किया था। यही कारण है कि पुलिस ने फादर को अपराधियों के साथ संबंध होने के चलते गिरफ्तार किया है।


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान पीड़िताओं को यूरिन पीने के लिए मजबूर किया गया था। पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार चुके आरोपियों ने यह भी बताया कि उन्होंने न केवल महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, बल्कि पूरी घटना का वीडियो भी सूट किया।

पकड़े गए आरोपी अजूब संदी और आशीष लोंगो पश्चिम सिंहभूम जिले के निवासी हैं। एक प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान एडीजी आके मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को इस बात का संदेह है कि दोनों आरोपियों के संबंध पिपुल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) हैं। मलिक ने बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान भी हो चुकी है और उन्हे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। दरअसल पूरा मामला एनजीओ के महिला कार्यकर्ताओं के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म से जुड़ा है। इस संस्था की कार्यकर्ता लोगों को जागरुक करने के प्रयास करती हैं। 18 जून को भी ये महिला कार्यकर्ता अड़की थाना क्षेत्र के कोचांग इलाके में प्रचार-प्रसार कर रही थी। तभी इनके साथ इस दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया गया।

ये भी पढ़ें

जहरीली हड़िया पीने से चार महिलाओं समेत छह ग्रामीणों की मौत
Published on:
01 Jul 2018 02:59 pm
Also Read
View All