एक-एक कर हुई मौत
ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत केरया घटतरी गांव में शुक्रवार की रात गांव में एक भोज का आयोजन हुआ था। बताया गया है कि गांव में एक महिला की मौत हो गई थी, उसकी अंत्येष्टि और दफन क्रिया के बाद ग्रामीणों ने उसके घर जाकर हड़िया पी थी, लेकिन किसी कारण से यह हड़िया जहरीला हो गया और उसके सेवन के बाद उल्टी और दस्त की शिकायत मिलने पर तीन महिला और दो पुरूषों को इलाज के लिए सिमडेगा के सदर अस्पताल में भर्त्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं एक महिला की गांव में ही मृत्यु हो गई।