क्राइम

‘अय्याशी का अड्डा था रिजॉर्ट, VIP के आते ही होती थी ये व्यवस्था’, अंकिता से पहले वनंत्रा में काम चुकी लड़की ने खोले राज

Ankita Bhandari Murder Case: रिजॉर्ट रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड में वहां पहले काम कर चुकी एक लड़की ने रिजॉर्ट में होने वाले गलत कामों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मेरठ की एक लड़की ने बताया कि रिजॉर्ट में किस कदर लड़कियों का शोषण होता था।  
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2022, 4:12 PM IST
201.jpg
Ankita Bhandari Murder Case

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी मर्डर केस में उसी रिजॉर्ट में पहले काम कर चुकी एक लड़की ने कई खुलासे किए है। मेरठ की रहने वाली इस लड़की ने बताया कि रिजॉर्ट अय्याशी का अड्डा था। इससे पहले इस केस में प्रशासन ने पटवारी वैभव प्रताप पर पुलकित के करीबी होने का आरोप लगा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंकिता के गुमसुदा होने की शिकायत मिलने के कुछ ही देर बाद क्षेत्रीय पटवारी वैभव प्रताप चार दिनों की छुट्टी पर चले गए थे। छुट्टी पर जाने से पहले वैभव प्रताप ने अपना चार्ज विवेक कुमार को दिया था। जिसे डीएम पहले ही सस्पेंड कर चुके हैं।

मालूम हो कि अंकिता की गुमसुदगी की शिकायत पहले राजस्व पुलिस से की गई थी। जिसने पहले तो इस मामले को दबाने की कोशिश की। लेकिन बाद में जब सोशल मीडिया पर अंकिता की तलाश के लिए मुहिम तेज हुई तक 22 सितंबर को राजस्व पुलिस ने इस मामले को रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर किया था। जिसके बाद 23 सितंबर को पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और सहायक मैनेजर अंकित गुप्ता को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा किया था।


काम में लापरवाही के आरोप में अब डीएम ने पटवारी वैभव प्रताप को सस्पेंड किया है। क्योंकि 19 सितंबर को रिसॉर्ट मालिक आरोपी पुलकित आर्य ने कांडाखाल चौकी पर तैनात राजस्व पुलिस के उपनिरीक्षक (पटवारी) वैभव प्रताप को अंकिता के लापता होने की सूचना दी थी। लेकिन तब उन्होंने केवल अंकिता को परिजनों को बेटी की गुमसुदगी की जानकारी देते हुए अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर ली।


इधर अंकिता मर्डर केस में आज वनंत्रा रिसॉर्ट में पहले काम कर चुकी एक लड़की ने कई अहम खुलासे किए। मेरठ की रहने वाली एक लड़की ने बताया कि मैंने मई में वनंत्रा रिसॉर्ट को ज्वाईन किया था, लेकिन वहां की स्थितियों को देखते हुए मात्र दो महीने बाद जुलाई में ही वहां की नौकरी छोड़ दी थी। लड़की ने बताया कि रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर अंकित गुप्ता वहां काम करने वाली लड़कियों का शोषण करते थे। ये लोग लड़कियों को गाली भी देते थे। साथ ही बदसलूकी भी किया करते थे।


मेरठ की लड़की ने यह भी बताया कि उस रिसॉर्ट में कई वीआईपी आते रहते थे। जिनके लिए पुलकित और अंकित लड़कियां भी लाता था। इधर अंकिता हत्याकांड की जांच के लिए डीआईजी पी रेणुका देवी की अगुवाई में गठित एसआईटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। सोमवार को डीआईजी अपनी टीम के साथ क्राइम स्पॉट पर पहुंची। उन्होंने कहा कि हमारी जांच सही दिशा में चल रही है। जल्द हम अपनी रिपोर्ट सबमिट करेंगे।

Updated on:
27 Sep 2022, 4:12 PM IST
Published on: