क्राइम

दिल्‍ली पुलिस ने बाबा हरिनारायण को लिया गिरफ्त में, शिक्षिका के साथ बलात्‍कार का आरोप

पीड़ित शिक्षिका ने जानकारी दी कि उसी के स्‍कूल के एक वरिष्‍ठ शिक्षक ने इस बाबा के बारे में बताया। उसने बताया कि वह हर तरह की बीमारी का इलाज करता है।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2018, 6:28 PM IST
crime in delhi
दिल्‍ली पुलिस ने बाबा हरिनारायण को लिया गिरफ्त में, शिक्षिका के साथ बलात्‍कार का आरोप

नई दिल्ली : देश की राजधानी में एक और स्‍वयंभू बाबा का कारनामा सामने आया है। हरिनारायण नाम के एक बाबा पर फरीदाबाद के एक स्‍कूल की शिक्षिका ने बलात्‍कार का आरोप लगाया है। यह बाबा पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी के असालतपुर गांव में किराए के घर में 'आदय परम योगपीठ' चलाता था। शिक्षिका के आरोप के बाद हरिनारायण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और वह मामले की जांच कर रही है।

शरीर की शुद्धि के नाम पर करता था गंदा काम
पीड़ित शिक्षिका ने जानकारी दी कि उसी के स्‍कूल के एक वरिष्‍ठ शिक्षक ने इस बाबा के बारे में बताया। उसने बताया कि वह हर तरह की बीमारी का इलाज करता है। इसके लिए वह शरीर की शुद्धि करता है और उसे जनकपुरी स्थिति हरिनारायण के योगपीठ ले गया।
हरिनारायण ने उससे कहा कि वह जिस दिन योगपीठ आए, उस दिन फल के अलावा और कुछ न खाए। इसके बाद वह वरिष्‍ठ शिक्षक उसे योगपीठ लेकर गया। वहां बैठे-बैठे वह काफी थक गई तो उसने अपने वरिष्‍ठ शिक्षक से घर वापस लौट चलने के लिए कहा। इस पर उसके सीनियर शिक्षक और हरिनाराण की महिला सचिव ने उसे कुछ देर और रुकने को कहा गया। इसके कुछ देर बाद उसके सीनियर शिक्षक उसे लेकर बाबा के कमरे में लेकर गए। वहां पहले उसके सीनियर ने उसके साथ अश्‍लील हरकतें की, उसके बाद बाबा ने उसके साथ बलात्‍कार किया।

योग के नाम पर करता था कुकर्म
मिली जानकारी के मुताबिक हरिनारायण पहले जनकपुरी के ही एक मकान में रहता था। कुछ समय बाद वह वहां से अपने पूरे परिवार के साथ फरीदाबाद रहने चला गया था। हालांकि उसने यहां किराये के घर में लोगों को योग और ध्‍यान करवाता था। हरिनारायण पर बलात्‍कार का आरोप लगने के बाद पड़ोसी सकते की हालत में हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि वह कुछ दिन पहले तक अपनी पत्‍नी और बच्‍चों के साथ उन्‍हीं के मोहल्‍ले में रहता था।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने खुद को बाबा कहने वाले हरिनारायण को गिरफ्त में ले लिया है। उसके साथ हरिनारायण की सचिव और पीड़िता के साथ आए उसके सीनियर शिक्षक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और वह मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
30 Sep 2018, 6:28 PM IST
Published on: