27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली : नौकरी के लिए निकली दो सगी बहनों की लाश मिली, पुलिस कर रही है जांच

शव की हालत देखकर पुलिस का अनुमान है कि इन दोनों की हत्‍या छह दिन पहले ही कर दी गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 25 Sep 2018, 8:16 PM IST

crime in delhi

दिल्ली : नौकरी के लिए निकली दो सगी बहनों की लाश मिली, पुलिस कर रही है जांच

नई दिल्ली : देश की राजधानी में एक डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। दिल्‍ली के सीलमपुर इलाके चौहान बांगर के अपने घर से पिछले छह दिन से गायब दो सगी बहनें 23 साल की रुखसार और 19 साल की नबीला की लाश पुलिस को दिल्‍ली के नरेला इलाके से मिली है। शव की हालत देखकर पुलिस का अनुमान है कि इन दोनों की हत्‍या छह दिन पहले ही कर दी गई थी। पुलिस ने लाश को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

नौकरी के लिए निकली थी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें 19 सितंबर की सुबह से गायब थीं। उनके परिजनों ने बताया कि इन दोनों बहनों को एक कंपनी ने नौकरी ऑफर की थी और दोनों घर से उस कंपनी में जाने के लिए कह कर निकली थीं। लेकिन देर रात तक जब घर नहीं पहुंचीं तो उनके परिजनों ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पोस्‍टमार्टम के लिए शवों को भेजा
पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। उसने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, हत्‍या की कोई वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि कितने दिनों पहले उनकी हत्‍या हुई है और इसकी क्‍या वजह हो सकती है। इसके बाद हम अपनी जांच को उस दिशा में मोड़ेंगे। फिलहान अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। हालांकि परिजनों ने यह संदेह जताया है कि बड़ी बहन रुखसार का पति लकी भी हत्‍या कर सकता है।

परिजन ने रुकसार के पति पर जताया संदेह
दोनों बहनों की हत्या के मामले में उनके परिजन ने रुकसार के पति लकी पर हत्या का संदेह व्यक्त किया है। पुलिस इस आधार से भी मामले को टटोलने का प्रयास कर रही है।