क्राइम

हैदराबाद में फिर एक रेप, ऑटो चालक ने मदद के बहाने युवती से कियाा दुष्कर्म

हैदराबाद में ऑटो ड्राइवर ने युवती के साथ किया रेप जानकारी लगते पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Dec 2019, 8:39 AM IST
b.png

नई दिल्ली। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला अभी शांत नहीं पड़ता था कि यहीं एक और रेप की घटना सामने आई है। मामला हैदराबाद के चंद्रयांगुत्ता थाना क्षेत्र से जुड़ा है। यहां एक ऑटो ड्राइवर कथित रूप से 18 वर्षीय लड़की से रेप किया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी 10 वर्षीय बहन के साथ जा रही थी और रास्ता भटक गई थी। रास्ते में खड़ा ऑटो ड्राइवर उनको मदद के बहाने एक लॉज में ले गया और लड़की के साथ रेप किया। घटना 8 दिसंबर की रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार इस घटना को अंजाम शहर के नामपल्ली स्थित एक लॉज में दिया गया। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या की गई थी। इस घटना को लेकर देश में काफी बवाल मचा था। पुलिस ने चारों आरोपियों को एक एनकाउंटर के दौरान मार गिराया था। पुलिस ने इस घटना को अंजाम तब दिया जब सभी आरोपियों को क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए घटना स्थल पर ले जाया गया था। आरोपियों ने इस दौरान पुलिस की पकड़ से भागने का प्रयास किया था।

वहीं, मृतका की डीएनए रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि जली की हुई डेड बॉडी महिला पशु चिकित्सक की ही थी। इसके साथ ही मौके से मिले सैंपल भी आरोपियों से मैच कर गए हैं।

Updated on:
14 Dec 2019, 8:39 AM IST
Published on: