कोर्ट का कहना है कि तेलंगाना उच्च न्यायालय पहले से ही इस मामले में संलिप्त है, इसलिए वह इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की नियुक्ति करेंगे, जो दिल्ली में रहकर ही घटना की जांच करेगा। इससे पहले तेलंगाना हाईकोर्ट इस मामले में चारों आरोपियों के शवों को 13 दिसंबर तक रखने का आदेश पहले ही दे चुका है। हाईकोर्ट भी इस मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को करेगा।