क्राइम

दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था रेप का आरोपी, पुलिस की इस चाल में फंस कर हुआ गिरफ्तार

पंजाब के बठिंडा में दुष्कर्म के जिस आरोपी को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी, वह दुष्कर्मी के खिलाफ हुए प्रदर्शन में नारेबाजी कर रहा था।
2 min read
Jul 03, 2018
Bathinda police
दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था रेप का आरोपी, पुलिस की इस चाल में फंस कर हुआ गिरफतार

नई दिल्ली। पंजाब के बठिंडा में एक अजीब मामला सामने आया है। दुष्कर्म के जिस आरोपी को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी, वह दुष्कर्मी के खिलाफ हुए प्रदर्शन में नारेबाजी कर रहा था। जैसे ही पुलिस को इस बात की भनक लगी तो वह प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी हरकत में आ गया। आरोपी ने जैसे ही वहां भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसे धर दबोचा।

दुष्कर्मी के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में हुआ शामिल

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का निवासी 29 वर्षीय आरोपी विक्की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी है। विक्की काफी समय से पुलिस की शिंकजे में नहीं फंस पा रहा था। बीते दिन वह लोगों को धोखा देने के लिए खुद एक दुष्कर्मी के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुआ और नारेबाजी करने लगा। पुलिस को किसी तरह से इस बात की भनक लग गई और वह धरा गया। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने पीड़ित बच्ची को 500 लोगों की फोटो दिखाईं थीं। तब कहीं जाकर पीड़िता ने आरोपी के पहचान की थी। वहीं आरोपी के दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने से लोग हतप्रभ हैं।

आसपास के लोगों में काफी रोष

बता दें कि बठिंडा में पांच दिन पहले एक आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। घटना को लेकर आसपास के लोगों में काफी रोष था। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी बठिंडा स्थित हरदेव नगर गली संख्या-5 में रहता था। अभी पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Published on:
03 Jul 2018 02:53 pm