पुलिस जानकारी में सामने आया है कि पीड़िता की आरोपियों से दोस्ती सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के माध्यम से हुई थी। वहीं, मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में सात साल की बच्ची के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद सतना जिले में चार साल की मासूम के साथ एक दरिंदे ने हैवानियत की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, उचेहरा थाने के नजदीक परसमनिया पठार इलाके में चार साल की एक बच्ची सोमवार को गंभीर हालत में पाई गई। बच्ची अपने आंगन में सो रही थी, तभी आरोपी महेंद्र सिंह (23) मासूम को अपने साथ ले गया और दुष्कर्म के बाद जब उसे लगा कि बच्ची की जान चली गई है, तो उसे निर्जन स्थान पर फेंककर भाग गया।