बरेली। बच्चियों के साथ रेप पर सख्त कानून बनने के बाद भी इन घटनाओं में कमी नहीं आ रही है ताजा मामला बरेली के भुता थाना क्षेत्र का है जहां पर एक गांव में शौच को गई किशोरी को दो युवकों ने दबोच लिया और उसके साथ गैंग रेप किया इतना ही नहीं युवकों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। दोनों आरोपियों ने किशोरी को धमकाया कि यदि उसने किसी से शिकायत की तो वे वीडियो पूरे क्षेत्र में वायरल कर देंगे। कई दिनों तक किशोरी उनकी धमकी से डरकर चुप रही। बाद में उसने माता-पिता को अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। जब पीड़िता के परिजनों ने आरोपी से इसका विरोध किया तो उन्होंने वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू हो गई है।