10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

किशोरी घर से कुछ दूरी पर दुकान से घर का कुछ सामान खरीदने गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायबरेली

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 26 Jun 2018, 11:01 AM IST

raebareli

किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायबरेली. सूबे की योगी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर चाहे जितने दावे करती हो किंतु अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उनके आगे कानून व्यवस्था बौनी साबित हो रही है। पढ़े-बेटियां, बढ़े-बेटियां का नारा देने वाली बीजेपी सरकार में मासूम, किशोरियों, युवतियों, महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है। जिन्हें वहशी दरिंदे आए दिन अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। सरकार कानून के नए नए नियम बनाती तो है लेकिन पुलिस उस पर कोई ज्यादा तवज्जो नही देती दिखाई पड़ती है। इस तरह का एक मामला रायबरेली के मिल एरिया थाना का आया है। जहां देर सही पुलिस ने आरोपी को पकड़ का जेल भेज दिया है।

रायबरेली, थाना मिल एरिया क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले यानी रविवार की देर शाम के किशोरी घर से कुछ दूरी पर दुकान से घर का कुछ सामान खरीदने गई थी। जब वह समान घर वापस लौटने लगी तो वही पर पहले से घात लगाए हुए बैठे युवक ने उसे दबोच लिया और उसका मुंह दबाकर एक सुनसान स्थान पर ले जाकर किशोरी के साथ दुराचार किया। किशोरी जब चिल्लाने लगी तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और वह वहां से भाग गया। वहशी दरिंदे के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को अपने साथ हुई पूरी घटना को अपने परिवार से बताया। इस पर परिवार के लोंगो के होश उड़ गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बीते रविवार की देर शाम घर से कुछ दूरी पर दुकान से सामान खरीदने गई किशोरी को वापस लौटते समय गांव के एक युवक ने अगवा कर लिया। युवक ने किशोरी को एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसका मुंह दबाकर उसके साथ जबरन दुराचार किया। नाबालिग किशोरी के चिल्लाने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसी तरह बहशी दरिंदे के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को बताया तो परिजन दंग रह गए। किशोरी ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक गुफरान पुत्र जलील को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का क्या कहना है
एसओ अतुल कुमार सिंह ने बताया किशोरी की तहरीर के आधार पर युवक पर केस दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।