जानकारी के अनुसार, कासना कोतवाली के साइट-5 एरिया में बीए में पढ़ने वाली एक छात्रा परिवार के साथ रहती है। छात्रा की माने तो पड़ोस में रहने वाली एक युवती किसी के साथ भाग गई थी। तभी से उसके भाई को छात्रा पर शक है कि उसने ही किसी युवक के साथ में बहन को भगाया है। तभी से वह दुश्मिनी मान रहा है।