क्राइम

Bihar : छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने की युवती की हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

शिकायत करने पर आरोपी के घरवालों ने हमला बोला। हमले में घायल पीड़िता की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौंत।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Feb 2021, 9:07 AM IST
Muzaffarpur police
Muzaffarpur

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशासन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बिहार से लगातार कानून व्यवस्था को लेकर शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से है। यह घटना देवरिया थाना क्षेत्र के देवरिया कोठी गांव की है। इस मामाले में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने सबके सामने युवती को पीट-पीटकर मार डाला और मौके से फरार हो गए।

हालांकि, शर्मसार करने वाली इस घटना में स्थानीय पुलिस ने छेड़खानी और हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

आरोपी घर में घुसकर कर रहा था छेड़खानी

इस घटना के संबंध में मृतिका के परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक द्वारा घर में घुस कर मृतिका के साथ छेड़खानी की जा रही थी। जब इस बात की जानकारी युवती की बड़ी बहन को मिली तो उसने शोर मचाकर घरवालों को बुला लिया। घरवालों के आने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

गंभीर चोट से पीड़िता की मौत

इस घटना के बाद पीड़िता के घर वाले आरोपी के घर पहुंचे। घटना के संबंध में आरोपी घर वालों से शिकायत की। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेने के बदले आरोपी के घर वालों ने मिलकर उनपर हमला कर दिया। उनके साथ हुए मारपीट में पीड़िता को गंभीर चोट लगने मौत हो गई।

Updated on:
5 Feb 2021, 9:07 AM IST
Published on: