29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई को बिहार में अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में हुए भर्ती

सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई को बदमाशों ने मारी गोली राहगीरों ने घायल अवस्था में पहुंचाया अस्पताल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 30 Jan 2021, 10:14 PM IST

sushant_singh_rajput_cousin.jpg

Sushant Singh Rajput cousin shot in saharsa Bihar

नई दिल्ली: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के ममेरे भाई राजकुमार सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी। सहरसा के बैजनाथपुर चौक के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। राजकुमार सिंह के साथ उनके कर्मी मो. अमीर हसन को भी गोली मारी गई है। गोली मारकर बदमाश वहां से फरार हो गए।

दिल्ली में हुई हिंसा पर रणदीप हुड्डा का बड़ा मैसेज! बोले- दिशा चाहे अलग हो, समां हमेशा अमन का ही रहना चाहिए

इसके बाद सुशांत के ममेरे भाई राजकुमार सिंह और अमीर हसन को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक, हसन अली की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। दोनों को गोली क्यों मारी गई है? यह अभी साफ नहीं हो पाया है। सहरसा की एसपी लिपि सिंह ने घटना को लेकर कहा कि सहरसा पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। घटना की तफ्तीश की जा रही है। किन कारणों से घटना को अंजाम दिया गया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार करेगी।

इस एक्ट्रेस ने पार्टी में जमकर की करण जौहर की बेइज्जती, पार्टी बीच में छोड़कर चले गए थे करण

राजकुमार सिंह के सुपौल, सहरसा और मधेपुरा में बाइक शोरूम है। घटना वाले वक्त वह सहरसा के आजाद चौक स्थित अपने घर से मधेपुरा स्थित अपने शोरूम जा रहे थे। उसके बाद उन्होंने अपने कर्मी मो. अमीर हसन को अपने साथ बाइक में लिया। अमीर बाइक चलाने लगे। थोड़ा आगे जाकर बाइक पर सवार तीन बदमाश पीछे से आए और पिस्तौल से उनपर गोलियां चलाने लगे। उसके बाद राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।