29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में हुई हिंसा पर रणदीप हुड्डा का बड़ा मैसेज! बोले- दिशा चाहे अलग हो, समां हमेशा अमन का ही रहना चाहिए

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने अमन पर किया पोस्ट दिल्ली हिंसा से जोड़कर देखा जा रहा है रणदीप का पोस्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 30 Jan 2021, 9:33 PM IST

randeep_hooda.jpg

Randeep Hooda

नई दिल्ली: मंगलवार को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर दिल्ली में कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के पक्ष में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली। किसान नेताओं द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से रैली करने का वादा किया गया था। लेकिन दोपहर होने तक दिल्ली की सड़कों पर हिंसा फैल गई। किसानों ने पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस का प्रयोग किया। लेकिन किसानों का एक ग्रुप लाल किला पहुंच गया और वहां धार्मिक ध्वज लगा दिया। जिसके बाद पूरे देश में इस घटना को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी ट्वीट कर अपनी बात कही।

दिल्ली में किसानों का उग्र प्रदर्शन, कंगना रनौत बोलीं- दिल्ली पुलिस लठ बजाओ, देखें वीडियो

इस बीच रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने एक तस्वीर के जरिए संदेश लिखा है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि रणदीप ने किसान आंदोलन को लेकर यह बात कही है। एक्टर ने जो तस्वीर शेयर की है, इसमें दो बत्तख विपरीत दिशा में हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणदीप ने कैप्शन में लिखा, 'दिशा चाहे अलग हो, समां हमेशा अमन का ही रहना चाहिए।' उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

दिल्ली हिंसा पर एक्टर सुशांत सिंह ने कहा- 100 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं लेकिन वो हिंसा नहीं

रणदीप के पोस्ट को लेकर फैंस का कहना है कि उन्होंने यह बात दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर कही है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'काश यह सब ये आंदोलन वाले भी समझ लेते।' दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'बहुत बड़ी बात कह गए। आज कल के हालातो पर।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत ही सुन्दर तस्वीर और मैसेज।' हालांकि रणदीप ने अपने पोस्ट में किसान आंदोलन का जिक्र नहीं किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणदीप हुड्डा जल्द ही फिल्म 'राधे' में नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं।