क्राइम

बिहार: लड़की को दी वीडियो वायरल की धमकी, विधायक ने ‘लव जिहाद’ का बताया मामला

कोर्ट में जा रही इस लड़की को कुछ लोगों ने यह कहकर गवाही देने से रोकने का प्रयास किया कि ऐसा करने पर उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।
2 min read
Jun 02, 2018
video viral
बिहार: लड़की को दी वीडियो वायरल की धमकी, विधायक ने 'लव जिहाद' का बताया मामला

नई दिल्ली। बिहार के गया में एक लड़की के वीडियो वायरल की सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां कोर्ट में जा रही इस लड़की को कुछ लोगों ने यह कहकर गवाही देने से रोकने का प्रयास किया कि ऐसा करने पर उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। हालांकि युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफतार कर लिया। वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंचे गुरुअा विधायक ने इस मामले को लव जिहाद से जुड़ा बताया है।

पुलिस ने 5 युवकों को पकड़ा

दरअसल, मामला यह है कि एक युवक ने फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती की थी। इस दोस्ती के चलते सोशल मीडिया पर दोनों के बीच खूब बातचीत होने लगी। तभी इसी दौरान थाने में युवती के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया। हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को नादरागंज से बरामद कर लिया। अब युवती शुक्रवार को अपना बयान दर्ज कराने कोर्ट जा रही थी, तभी रास्ते में खड़े 5 युवकों ने उसे रोक कर उसका सोशल साइट पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए बयान ने देने को लेकर दबाव बनाया। इस दौरान मौके पर खड़े एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने यह देखा तो उन्होंने 2 युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

विधायक ने बताया लव जिहाद

दूसरी ओर संबंधित सीओ ने बताया कि युवती को मोबाइल दिखाकर ब्लैकमेल करने वाले लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। इन लोगों की पहचान फैजल और रिजवान के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपियों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। वहीं, गुरुआ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजीव रंजन दांगी ने कोर्ट पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनको इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि लड़की नाबालिग है और उसको साजिश के तहत फेसबुक के माध्यम से फंसाया गया है। विधायक ने यह भी कहा कि लड़की को वीडियो वायरल का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने का प्रयास भी किया गया है। यही ने विधायक राजीव रंजन ने इसको लव जिहाद से जुड़ा मामला बताया है। हालांकि पुलिस कप्तान राजीव मिश्रा ने लव जिहाद जैसे घटना से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि अहपरण संबंधी मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
02 Jun 2018 03:12 pm
Also Read
View All
जयपुर में दिनदहाड़े वारदात: मानसरोवर में मंदिर जा रही महिला से सोने की चेन लूटी, हिम्मत दिखाई तो बदमाश ने तान दिया चाकू

‘रशियन’ लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट, मीठी बातें और फिर कस्टम की एंट्री! नालासोपारा के 56 साल के शख्स से 7.38 लाख की ठगी

कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, लकड़ी की फाड़ी से सिर व कनपटी पर किए कई वार, जशपुर पुलिस ने दबोचा

बिना कपड़ों के मंदिर पहुंची, फिर मूर्ति लेकर तालाब में कूदी! हैदराबाद की इंजीनियर तेजस्विनी की मौत मामले में नया मोड़

Chittorgarh Crime : चूरमा-बाटी बनाने से मना किया तो पति ने घोंटा गला, जेवर छिपाकर बनाया लूट का सीन, पुलिस ने खोली गुत्थी