क्राइम

बिहार: छात्रा के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, CM नीतीश पर तेजस्वी का हमला बोले- चाचा नींद से जागिए

स्कूली छात्रा से दिनदहाड़े छेड़छाड़ की वीडियो वायरल हो गई है।

2 min read
बिहार: स्कूली छात्रा से छेड़खानी का वीडियो वायरल, तेजस्वी बोले- नीतीश जी ऐसी घटनाओं का कब होगा अंत

पटना। बिहार से लगातार शर्मसार कर देने वाली खबर आ रही है। अब एक स्कूली छात्रा से दिनदहाड़े छेड़छाड़ की वीडियो सामने आई है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में एक लड़की साइकिल से कहीं जा रही है। इस लड़की के साथ मनचले युवक छेड़खानी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि साइकिल सवार छात्रा के साथ करीब आधा दर्जन मनचले लड़की के साथ बदतमीजी कर रहे हैं। लड़की का जिस्म नोंचने को आतुर मनचले कभी मासूम को बाहों में भरते तो कभी उसके बदन को छूते। हैवान लड़की को घेरकर उसके साथ बीच रास्ते में बदसलूकी करते रहे। कभी लड़की का दुपट्टा खींच लिया जाता तो कभी उसे जमीन पर पटक देते। लड़की उनके सामने माफी मांगती रही। लड़कों पर लड़की के रोने और गिड़गिड़ाने का भी कोई असर नहीं दिखता। वीडियो में प्लीज सर छोड़ दीजिए बोलने की आवाज सुनाई दे रही है। हालांकि वीडियो में एक लड़का लड़की को बचाने का प्रयास करता भी नजर आ रहा है। अभी तक इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, वहीं छह लोग फरार बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

बिहार में एक बार फिर पार हुई हैवानियत की हदें, रहम की भीख मांगती रही छात्रा..दरिंदे करते रहे ऐसा काम

बिहार हुआ शर्मसार: तेजस्वी यादव

RJD नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। तेजस्वी ने लिखा, नीतीश राज में बिहार फिर शर्मसार, सहरसा में स्कूल जाती लड़की का यौन उत्पीड़न। नीतीश जी कब अंत होगा ऐसी घटनाओं का?। वहीं दूसरे ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा, "महिलाओं के खिलाफ अपराध, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाओं से बिहार शर्मसार हो रहा है।नालंदा,गया,मधुबनी,कैमूर,जहानाबाद,रोहतास, सासाराम,आरा के बाद अब सहरसा का वीडियो वायरल हो रहा है।मुज़फ़्फ़रपुर व पटना शेल्टर होम में तो महापाप हुआ।चाचा, नींद से जागिये।

ये भी पढ़ें

भगवान के नाम पर डिप्टी सीएम ने कर दी कंजूसी, बेटे के हाथ से छिन लिया 500 का नोट
Updated on:
28 Aug 2018 01:21 pm
Published on:
28 Aug 2018 12:06 pm
Also Read
View All