सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में पीड़िता साइकिल से स्कूल जाती दिखाई दे रही है, जिसने साइकिल के कैरियर पर अपनी किताबें रख रखी हैं। जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की स्कूल से पढ़ाई कर वापस घर लौट रही थी, तभी रास्तों में उसे कुछ मनचलों ने घेर लिया और दरिंदगी पर उतर आए। बेचारी पीड़िता दरिंदों ने रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उनका कलेजा नहीं पसीजा। वायरल हो रही वीडियो के मुताबिक लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले दरिंदों की संख्या करीब 6 है।