क्राइम

बिहार: पटना में योजना विभाग के अंडर सेक्रेटरी की दिन दहाड़े हत्या, घर में घुसकर लूटपाट

दिन दहाड़े घटी घटना ने नीतीश सरकार और राज्य की कानून और व्यवस्था को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2018, 1:37 PM IST
news
बिहार: पटना में योजना विभाग के अंडर सेक्रेटरी की दिन दहाड़े हत्या, घर में घुसकर लूटपाट

पटना। बिहार में बड़ी आपराधिक घटना की जानकारी सामने आई है। यहां योजना विभाग के अंडर सेक्रेटरी राजीव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को दिन दहाड़े घटी से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, सरकार के इतने बड़े अधिकारी के साथ हुई इस वारदात ने राज्य की कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।

सरकारी आवास में घुसे अपराधी

घर में घुसकर किया हमला सचिवालय थाना इलाके की है। यहां सरकार आवास में घुसे लूटपाट के इरादे से घुसे अपराधियों ने योजना विभाग के अंडर सेक्रेटरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने राजीव को घायलावस्था में एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उपचार को दौरान उनकी मौत हो गई।

भागते समय मारी गोली

वहीं, मृतक राजीव कुमार की पत्नी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर में तीन लोग आए थे। इन लोगों ने पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद उन्होंने घर में रखे गहने और पैसे भी लूट लिए। उन्होंने बताया कि लूटपाट कर भागते समय बदमाशों ने उसके पति राजीव को गोली मार दी। दिन दहाड़े समय इस घटना से शासन प्रशासन में हड़कंम मच गया है। इस घटना ने नीतीश सरकार और राज्य की कानून और व्यवस्था को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। हालांकि नीतीश सरकार की ओर से इस घटना को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Published on: