28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में खुफिया एजेंसियों का अलर्ट, आतंकी हमला करने की फिराक में जैश ए मोहम्मद

आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद (JeM) के चार खूंखार आतंकी जम्मू-कश्मीर के रास्ते दिल्ली में प्रवेश कर गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 14 Aug 2018, 7:56 AM IST

news

दिल्ली में खुफिया एजेंसियों का अलर्ट, आतंकी हमला करने की फिराक में जैश ए मोहम्मद

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में आतंकी हमले का हाई अलर्ट जारी हुआ है। जानकारी मिली है कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद राजधानी में बड़े हमले की तैयारी कर रहा है और स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाना चाहता है। आतंकी हमले की सूचना के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।

एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में उतरी भाजपा, विधि आयोग को लिखा पत्र

आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद (JeM)

जानकारी के अनुसार आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद (JeM) के चार खूंखार आतंकी जम्मू-कश्मीर के रास्ते दिल्ली में प्रवेश कर गए हैं। ये चारों आतंकी राजधानी में दिल्ली में दाखिल हो चुके हैं और अब अलग-अलग स्थानों पर बड़े हमले करने की जुगत में हैं। खुफिया सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली को दहलाने की योजना के पीछे जैश कमांडर इब्राहिम पंजाबी का हाथ है। दरअसल, खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद दिल्ली में सुरक्षा इंतजामों को बढ़ा दिया गया है। वहीं, दिल्ली पुलिस और स्पेशल सेल दोनों को सक्रिया कर दिया गया है। एक ओर जहां दिल्ली की सड़कों पर बैरिकेड लगाकर पूरी चौकसी बरती जा रही है।

केरल: चर्च दुष्कर्म केस में आरोपी दो पादरियों ने किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

पटना शेल्टर होम प्रकरण में पप्पू यादव का बयान, लड़कियों ने की थी यौन शोषण की शिकायत

यहां बढ़ाई सुरक्षा

आंतकी हमले की सूचना पर संसद भवन, लाल किला, राष्ट्रपपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक समेत भीड़भाड़ भरे इलाकों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। इस दौरान दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक कर सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली समेत देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जबकि खुल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित लाल किले से देश को संबोधित करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग