28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटना शेल्टर होम प्रकरण में पप्पू यादव का बयान, लड़कियों ने की थी यौन शोषण की शिकायत

राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि शेल्टर होम में रह रही एक लड़की ने डीएम और एसएसपी से उसके साथ हो रहे यौन शोषण की शिकायत की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 13 Aug 2018, 11:40 AM IST

news

पटना शेल्टर होम प्रकरण में पप्पू यादव का बयान, लड़कियों ने की थी यौन शोषण की शिकायत

पटना। शेल्टर होम मेे दो लड़कियों की मौत के बाद अब बड़ा खुलासा हुआ है। नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि शेल्टर होम में रह रही एक लड़की ने डीएम और एसएसपी से उसके साथ हो रहे यौन शोषण की शिकायत की थी। यही नहीं जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने यह भी कहा कि गोपाल गंज की रहने वाली इस युवती ने उनसे से भी शारीरिक शोषण की बात कही थी। बाहुबली नेता ने कहा कि नॉयडा की एक युवती ने उनको बताया कि उसको यहां भोजपुर से लाया गया है।

बिहार: मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के समय मची भगदड़, 25 लोग घायल

बिहार: पटना शेल्टर होम की युवतियों की मौत पर घमासान, जांच को पहुंची फॉरेंसिक टीम

पटना के शेल्टर होम में दो महिलाओं की मौत के बाद बिहार की सियासत में घमासान मचा हुआ है। मुजफ्फरपुर के अब पटना में हुई इस तरह की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शेल्टर होम के संचालक और सेक्रेटरी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने शेल्टर होम की जांच शुरू की है। पुलिस दोनों महिलाओं का फिर से पोस्टमार्टम कराने की बात कह रही है। पप्पू यादव ने बताया यहां एक लड़की को जब यौन शोषण के लिए मजबूर किया गया तो उसने खाना-पीना छोड़ दिया, जिसके चलते वह बीमार पड़ गई। आपको बता दें कि पटना के इस शेल्टर होम में 75 महिलाएं रहती हैं, जिनमें से नोशमा 35 और पूनम 20 की मौत का मामला सामने आया है।

क्या है मामला

आपको बता दें कि बिहार में एक शेल्टर होम में रहने वाली दो महिलाओं की यहां पटना के एक अस्पताल में मौत हो गई है। शेल्टर होम में रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला और एक 18 वर्षीय लड़की की शुक्रवार रात पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना की सूचना न तो पुलिस और न समाज कल्याण विभाग को दी गई।