28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: पटना शेल्टर होम की युवतियों की मौत पर घमासान, जांच को पहुंची फॉरेंसिक टीम

मुजफ्फरपुर प्रकरण के बाद अब पटना के शेल्टर होम मेे दो लड़कियों की मौत ने बिहार की सियास में घमासान मचा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 13 Aug 2018, 9:15 AM IST

Forensic team

बिहार: पटना शेल्टर होम की युवतियों की मौत पर घमासान, जांच को पहुंची फॉरेंसिक टीम

पटना। मुजफ्फरपुर प्रकरण के बाद अब पटना के शेल्टर होम मेे दो लड़कियों की मौत ने बिहार की सियासत में घमासान मचा दिया है। पटना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शेल्टर होम के संचालक और सेक्रेटरी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने शेल्टर होम की जांच शुरू की है। पुलिस दोनों महिलाओं का फिर से पोस्टमार्टम कराने की बात कह रही है। आपको बता दें कि पटना के इस शेल्टर होम में 75 महिलाएं रहती हैं, जिनमें से नोशमा (35) और पूनम (20) की मौत का मामला सामने आया है।

बिहार: मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के समय मची भगदड़, 25 लोग घायल

क्या है मामला

आपको बता दें कि बिहार में एक शेल्टर होम में रहने वाली दो महिलाओं की यहां पटना के एक अस्पताल में मौत हो गई है। शेल्टर होम में रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला और एक 20 वर्षीय लड़की की शुक्रवार रात पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना की सूचना न तो पुलिस और न समाज कल्याण विभाग को दी गई। विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस की एक टीम ने शहर के राजीव हागर इलाके में स्थित आश्रय गृह का दौरा किया और वहां कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ की। दोनों महिलाओं की मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। इससे पहले जुलाई में बिहार के ही मुजफ्फरपुर जिले में एक शेल्टर होम में 34 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना जुलाई में सामने आई थी।

मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी व बिहार समेत देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश

जानकारी के अनुसार इन दोनों युवतियों को पटना मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हालांकि शेल्टर होम ने दावा किया है कि दोनों युवतियां डायरिया से पीड़ित थी। वहीं राजद नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। राजद नेता ने कहा है कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के बाद अब पटना के आसरा शेल्टर होम की दो युवतियों की मौत का मामला बड़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य के सीएम को इन सबकी कोई फिक्र नहीं हैं, वह केवल लोकसभा सीटों के तालमेल और ब्लैकमेलिंग में व्यस्त हैं।