टीआईएसएस रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि मुजफ्फरपुर आश्रय केंद्र में लड़कियों का बेहद यौन उत्पीड़न किया जाता था, जबकि विरोध करने पर लड़कियों के साथ हिंसक घटनाएं भी की जाती थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यहां कम और अधिक उम्र की लड़कियों के साथ खूब यौन शोषण और यौन हिंसा की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। यहां तक कि शेल्टर होम में तैनात पुरुष कर्मचारी तक चलते फिरते इन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करते थे।