Bikaner Dalit Rape Case: राजस्थान के बीकानेर में कंप्यूटर क्लास करने जा रही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Bikaner Dalit Rape Case: राजस्थान के बीकानेर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दलित छात्रा के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद युवती की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में दो पुलिस वालों का नाम भी शामिल है। दोनों पुलिस कर्मीयों को निलंबित कर दिया गया है।
दुष्कर्म के बाद की गई हत्या
बता दें कि घटना बिकानेर के खाजूवाला इलाके की है। युवती कंप्यूटर कोर्स की कोचिंग के लिए निकली थी। मंगलवार को सिनेमा हॉल के पास छात्रा का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। युवती के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया, फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने दो पुलिसकर्मी समेत कई लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
दोनों पुलिसकर्मी सस्पेंड
गौरतलब है कि घटना मेें दो पुलिसकर्मियों का नाम सामने आने के बाद पुलिस अधिक्षक तेजस्विनी गौतम ने आरोपी कॉन्स्टेबल मनोज कुमार और भागीरथ को सस्पेंड कर दिया है। वहीं इलाके की संवेदनशीलता को देखने हुई भारी फोर्स तैनाती की गई है। इसके साथ मृतका के परिजन 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग कर रहे हैं।