58 लाख रुपये का लगाया चूना
दरअसल, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी में रोजेट हाउस नाम का एक फाइव स्टार होटल है। रोजेट का संचालन करने वाली बर्ड एयरपोर्ट्स होटल प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर विनोद मल्होत्रा ने बताया कि अंकुश दत्ता नाम का आदमी करीब 2 साल तक होटल में रुका था। इस दौरान उसके ठहरने, खाने-पीने का खर्च 58 लाख रुपए आया, लेकिन वह होटल का पैसा दिये और चेकआउट किए बिना फरार हो गया है।