बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा (Asif Basra) ने सुसाइड (Suicide Case) कर लिया है आसिफ ने Dharamshala में मैक्लोडगंज स्थित एक कैफे के पास सुसाइड कर लिया
नई दिल्ली। बॉलीवुड में शायद सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यही वजह है कि इस साल एक के बाद एक अभिनेता और अभिनेत्रियों की मौत की खबर सामने आ रही हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से जुड़ा है। यहां बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा (Asif Basra) ने सुसाइड (Suicide Case) कर लिया है। आसिफ ने गुरुवार को धर्मशाला (Dharamshala) में मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर स्थित एक कैफे (Cafe) के पास सुसाइड कर लिया। हालांकि सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, कांगड़ा जिले के पुलिस कप्तान विमुक्त रंजन (Kangra SP) ने मामले की पुष्टि की करते हुए कहा कि इस केस में जांच की जा रही है।
एक विदेशी महिला के साथ रहते थे बसरा
घटना की सूचना मिलते ही बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। पूरा बॉलीवुड उनकी सुसाइड की खबर से हतप्रभ है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस फिलहाल केस में छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार अभिनेता आसिफ बसरा ने मैक्लोडगंज में एक मकान किराए पर ले रखा था और पिछले 5 सालों से यहीं पर रह रहे थे। बसरा के साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहती थी।
UK की एक महिला के साथ लिव इन में थे बसरा
चर्चा तो यहां तक कि आसिफ बसरा लंबे समय से UK की एक महिला के साथ लिव इन में थे और मैक्लोडगंज स्थित किराए के मकान में रहते थे। घटना के दिन वह दोपहर को रोजना के तरह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने गए थे। बताया जा रहा है कि बाहर से आने के बाद आसिफ ने कुत्ते की रस्सी के फंदे से लटकर जान दे दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक्टर काफी समय से डिप्रेशन में चल रहे थे।
एक मशहूर टीवी एक्टर थे बसरा
आपको बता दें कि आसिफ बसरा एक मशहूर टीवी एक्टर थे। उन्होंने ‘परजानियां’ ब्लैक ‘फ्राईडे’ समेत कई कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। इसके साथ ही वह हॉलीवुड मूवी आउटसोर्स में दिखाई दिए थे। बसरा ने हिमाचली फिल्म सांझ में बेहतरीन किरदान निभाया था।