क्राइम

बुराड़ी जैसा हजारीबाग केस! गणित के फॉर्मूले की तरह लिखे सुसाइड नोट को देख पुलिस भी हैरान

झारखंड के हजारीबाग में भी बुराड़ी जैसी दिल दहला देने वाली घटना में चौंकाने वाला खुलासा। गणित के सूत्र की तरह सुसाइड नोट लिख कर बताई वजह।
2 min read
hazaribagh
बुराड़ी जैसा हजारीबाग केस! गणित के फॉर्मूले की तरह लिखे सुसाइड नोट को देख पुलिस भी हैरान

नई दिल्ली। देश को हिला देने वाली दिल्ली के बुराड़ी केस जैसी एक के बाद एक दो घटनाएं अब तक सामने आ चुकी है। पानीपत में एक परिवार के चार सदस्यों ने जहां आत्महत्या कर ली, वहीं झारखंड के हजारीबाग में भी एक परिवार के 6 सदस्यों ने मौत को गले लगा लिया। इस घटना से इलाके लोगों में दहशत का माहौल है। उधर पुलिस भी परिवार के कथित खुदकुशी के मामले को लेकर हैरान है। परिवार ने मौत से पहले जो सुसाइड नोट लिखा है वो गणित के फॉर्मूले की तरह है। ये काफी चौंकाने वाला है।

बुराड़ी कांडः दो हफ्ते में दो राज्य के दो और परिवारों ने दोहराया, चौंका देंगी समानताएं
ऐसे समझाई खुदकुशी की वजह
हजारीबाग में कर्ज से परेशान एक परिवार ने सामूहिक खुदकुशी कर ली है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले की हर ऐंगल से जांच करने का दावा कर रही है। परिवार ने कथित आत्महत्या से पहले जो सुसाइड नोट लिखा है उसमें गणित के सूत्र की तरह वजह को समझाया गया है। इस सूत्र ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। पुलिस अब इस घटना की जांच को अलग-अलग एंगल से खंगालने में जुट गई है।

बड़ी खबरः तिरुमाला तिरुपति मंदिर 6 दिन के लिए होगा बंद, पहली बार श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे दर्शन
एक, दो नहीं तीन सुसाइड नोट
बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को घर से तीन सुसाइड नोट मिले हैं। इन पर गणित के सूत्र की तरह सुसाइड की वजह लिखी गई है। आपको बता दें कि घटनास्थल पर महावीर अग्रवाल, उनकी पत्नी किरण की बॉडी फंदे पर, बहू प्रीति पलंग पर, पोती यान्वी की बॉडी सोफा पर मिली। वहीं अमन का गला कटा हुआ मिला। नरेश अग्रवाल की बॉडी अपार्टमेंट के सामने मिली है। पांचवें तल की छत पर रेलिंग पास एक कुर्सी मिली है। संभावना जताई जा रही है कि उन्होंने कूद कर खुदकुशी कर ली। पुलिस को सुसाइड नोट के साथ पावर ऑफ अटर्नी भी मिला है।

Published on:
15 Jul 2018 01:16 pm
Also Read
View All
जयपुर: पालतू कुत्तों को मांस खिलाकर करोड़ों की डकैती डालने वाला बदमाश अरेस्ट, भोपाल का डकैत रच रहा था नई साजिश

Chittorgarh: कर्ज में डूबा तो शुरू कर दी अफीम की तस्करी, जानें कौन है राजस्थान का 8वीं पास टॉप इनामी तस्कर

Chain Snatching in Surguja: जगन्नाथ रथ यात्रा देखने गईं सास-बहू समेत 3 महिलाओं के गले से सोने की चेन और जीउतिया पार, 2 महिलाएं गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में GST का बड़ा एक्शन, 53 करोड़ की बोगस बिलिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी ITC के बड़े खेल का खुलासा

Prisoner Died: पत्नी की हत्या करने वाले विचाराधीन बंदी को लाया गया था अंबिकापुर सेंट्रल जेल, दूसरे दिन हुई मौत