क्राइम

Crime News: यूपी के बरेली में महिला ने रचा हनी ट्रैप का महाजाल, बिजनेसमैन से लेकर पुलिस अफसर तक हुए शिकार

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
less than 1 minute read
Jun 18, 2023
UP Crime News
UP Crime News

UP Crime News: यूपी के बरेली जिले में इस समय हनी ट्रैप का मामला खूब चर्चा में है। यहां एक 38 वर्षीय महिला ने एक कथित पत्रकार के साथ मिलकर हनी ट्रैप का महाजाल रचा है। महिला ने पहले कुछ युवतियों को इकठ्ठा कर एक गैंग बनाया फिर, अमीरों को अपने जाल में फसाकर मोटी रकम वसूली। पुलिस ने महिला और शख्स पर विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

सोशल मीडिया के जरिए कराते थे वीडियो चैट
आपको बता दें कि आरोपियों ने लोगों को सोशल मीडिया के जरिए अपने जाल में फसाते थे। फिर उन्हे युवतियों से वीडियो चैट कराते थे। इस दौरान लोगों के न्यूड फोटो औऱ वीडियो रिकॉर्ड कर लेते. फिर वह ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलते थे।

4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मालूम हो कि पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने गैंग की सरगना महिला और कथित पत्रकार के खिलाफ नोटिस लगा दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही सबको पकड़ लिया जाएगा।

30 से 40 लोगों को बनाया शिकार
गौरतलब है कि महिला आरोपी का नाम माधुरी है। अब तक वह अपने जाल में 30 से 40 लोगों को फंसा चुकी है। माधुरी के पति की मौत कई साल पहले ही हो चुकी है। साथ ही पीड़ितों से दो करोड़ से ज्यादा रुपए की रकम भी वसूली कर चुका है।

Updated on:
18 Jun 2023 11:40 am
Published on:
18 Jun 2023 11:38 am
Also Read
View All
जालोर ब्लाइंड मर्डर: पत्नी का प्रेमी ही निकला कातिल, इश्क में रोड़ा बने पति को दोनों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

जयपुर के खोह नागोरियान में नशेड़ी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या, 2 दिन से घर में मचा रहा था उत्पात

भरतपुर ब्लाइंड मर्डर: बेटे की बीमारी का बदला रिश्तेदार की जान लेकर चुकाया, प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और मार दी गोली

हनुमानगढ़: फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार नहर में गिरी, डमी नोट और दस्तावेज बरामद; गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Jhalawar News: जेल से रिहाई का जश्न पड़ा भारी, हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी 10 साथियों संग फिर गिरफ्तार, 3 कारें जब्त