क्राइम

CG Crime: शराब दुकान के मैनेजर को मारने 50 हजार की सुपारी, आरोपी गिरफ्तार…

CG Crime: शराब दुकान के मैनेजर पर चाकू से हमला करने 50 हजार की सुपारी दी। इस मामले का मुख्य आरोपी अश्वनी वर्मा उर्फ आशु को पुलिस ने 37 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। उसे आज डोंगरगढ़ से गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Sep 16, 2024
Cg crime news

CG Crime: शराब दुकान के मैनेजर पर चाकू से हमला करने की खबर सामने आ रही है। यहां राजनांदगाव निवासी अश्वनी वर्मा उर्फ आशु ने तीन युवकों को सुपेला स्थित अंग्रेजी शराब भट्टी के मैनेजर उमेश कुमार वर्मा को चाकू मारने के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी दी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने उमेश की रैकी की। इसके बाद चाकू मारकर भाग गए।

पुलिस ने खोजबीन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। (CG Crime) इस मामले का मुख्य आरोपी अश्वनी वर्मा उर्फ आशु को पुलिस ने 37 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। उसे आज डोंगरगढ़ से गिरफ्तार किया है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना 5 अगस्त 2024 की है। कृष्णा नगर निवासी सुपेला शराब भट्ठी मैनेजर उमेश कुमार वर्मा ने शिकायत की थी। वह दुकान बंदकर करीब 1 बजे घर जा रहा था। (CG Crime)जैसे ही वह गणेश मार्केट के पास पहुंचा था, उसी दौरान तीन अज्ञात लड़के आए और बाइक रोककर चाबी छीना लिए। मना करने पर गाली गलौज करते हुए चाकू निकाला और ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया।

CG Crime: आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा

CG Crime: मौके से तीनों आरोपी फरार हो गए। मामले में जांच शुरु की। 1 सितबर को आरोपी नरेन्द्र सोनी, राज मानिकपुरी एवं शैलेष सिन्हा उर्फ सर्किट को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। मुख्य साजिशकर्ता राजनांदगांव निवासी अश्वनी वर्मा उर्फ आशु फरार था।

Updated on:
16 Sept 2024 04:05 pm
Published on:
16 Sept 2024 04:04 pm