22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Gonda / Gonda News: पापा मुझे घर से निकाल दिया, बेटी की आखिरी बात के बाद अस्पताल पहुंचे पिता, बेटी की मौत; पति समेत 3 गिरफ्तार

Gonda News: पापा मुझे घर से निकाल दिया, बेटी की आखिरी बात के बाद अस्पताल पहुंचे पिता, बेटी की मौत; पति समेत 3 गिरफ्तार

Gonda News: गोण्डा के धानेपुर में विवाहिता प्रीति की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत तीन ससुरालियों को गिरफ्तार किया है। पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया था। घटना वाले दिन प्रीती ने पिता को फोन कर ससुराल से निकाले जाने की बात बताई थी। फोन के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 8 Oct 2026, 6:10 PM IST

Gonda

पकड़े गए आरोपी फोटो सोर्स पुलिस विभाग

Gonda News: गोण्डा जिले के धानेपुर में दहेज प्रताड़ना के मामले में विवाहिता की मौत के बाद पुलिस ने पति समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतका प्रीति ने घटना वाले दिन सुबह पिता को फोन कर ससुराल वालों पर मारपीट कर घर से निकालने और सामान बाहर कर देने की बात बताई थी। कुछ देर बाद पति ने फोन कर उसके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। परिजन पहुंचे तो प्रीति की मौत हो चुकी थी।

गोण्डा के धानेपुर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विवाहिता प्रीति की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति सुनील कुमार, जेठ राजेन्द्र कुमार और सास मंजू देवी को गिरफ्तार किया है। तीनों पर विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।

मामला धानेपुर थाना क्षेत्र के गुरूदीनपुरवा, मौजा माधवगंज का है। बलरामपुर जिले के गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी धनीराम ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी प्रीति की शादी वर्ष 2021 में सुनील कुमार पुत्र घिऊ के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रीति को दहेज की मांग को लेकर ससुराल में परेशान किया जाता था। पति सुनील कुमार, जेठ राजेन्द्र कुमार, सास मंजू देवी और अन्य ससुरालीजन उसके साथ मारपीट भी करते थे। परिवार का आरोप है कि लगातार प्रताड़ना के कारण प्रीति काफी परेशान थी।

9 जून की सुबह आया फोन

पुलिस के अनुसार 9 जून 2026 की सुबह करीब छह बजे प्रीति ने अपने पिता को फोन किया था। उसने बताया कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की है। उसे घर से निकाल दिया गया है। उसका सामान भी बाहर कर दिया गया है। बेटी की यह बात सुनकर पिता और परिवार के लोग चिंतित हो गए। इसके कुछ समय बाद प्रीति के पति सुनील कुमार ने परिवार को फोन किया। उसने बताया कि प्रीति को गोण्डा के ओएन पाण्डेय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि प्रीति की मौत हो चुकी है। बेटी की मौत के बाद पिता ने धानेपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा अपराध संख्या 211/2026 दर्ज किया। इसमें बीएनएस की धारा 80(2), 85, 115(2) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घर पर दबिश देकर तीनों पकड़े गए

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर धानेपुर पुलिस टीम ने आरोपियों के घर पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राजेन्द्र कुमार पुत्र घिऊ, सुनील कुमार पुत्र घिऊ और मंजू देवी पत्नी घिऊ शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के लिए रवाना कर दिया।