CG Crime News: अंग्रेजी शराब दुकान नैला के तीन कर्मचारी रात को शराब पीते पकड़े गए। इसके चलते उनमें से एक को नौकरी से हटा दिया गया है। वहीं तीन को आचरण सुधारने के लिए अंतिम मौका दिया गया है। यदि वे दोबारा ऐसी हरकत करते पाए गए तो उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि काम के दौरान कर्मचारियों को शराब पीना मनाही है। ऐसे में यदि वे ऐसा कृत्य करते पकड़े गए तो कदाचरण की श्रेणी में आता है। इसके चलते उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।