क्राइम

CG Crime News: NH- 49 पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, इस तरह देर रात राहगीरों को बनाते थे निशाना

Crime News: रायगढ़ जिले कोतरारोड़ पुलिस ने नेशनल हाईवे 49 पर चोरी की वारदातों में संलिप्त दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2024, 1:59 PM IST
CG Crime News

Raigarh Crime News: एनएच 49 पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियाें के पास से 1 एंड्रॉयड मोबाइल, डिजीटल घड़ी, बाइक व नगद तीन हजार जब्त की गई है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है।

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरी की घटना को लेकर 23 जुलाई को थाना कोतरारोड़ में कन्हैया खड़िया (उम्र 25 साल) निवासी ग्राम बनहर द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि रायगढ़ के मोबाइल शॉप में काम करता है। प्रतिदिन की भांति 2 जुलाई की रात ड्यूटी के बाद रायगढ़ से अपनी बाइक पर घर बनहर जा रहा था।

इस बीच रात करीब साढ़े 10 बजे नेशनल हाईवे 49 में गेजामुडा चौक के पास बाइक खड़ी कर हैंडल में अपने बैग को लटका कर कुछ दूर गया था। उसी समय दो युवक बाइक में आकर रुके फिर वहां से चले गए। कन्हैया खड़िया बाइक के पास आया तो देखा उसकी बाइक पर रखा बैग नहीं था। बैग के अंदर मोबाइल, घड़ी, पर्स, टिफिन, रेनकोट व 7 हजार नगद को वे चोरी कर ले गए।

मामले की सूचना पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान एनएच के दुकान आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इसी बीच मुखबिर द्वारा गेजामुडा चौक पर जूटमिल क्षेत्र के दो युवक योगेश चौहान उर्फ गोलू व चंद्रकांत बंजारे को पान ठेले में खड़े होना और मुंह पर कपड़ा बांधकर हाईवे पर घूमते देखना बताया गया। मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी और उनकी टीम दोनों संदेही की पतासाजी करते हुए जोरापाली में दबिश दी, लेकिन दोनों वहां से भाग गए थे। पुलिस दोनों की पतासाजी करते हुए उनके घर पहुंची और दोनों संदेही राजीव नगर जूटमिल को हिरासत में लिया।

पूर्व में भी चोरी की घटना को दिया है अंजाम

दोनों से सती से पूछताछ करने पर वे बताएं कि हाईवे में बाइक पर राहगीरों से चोरी के इरादे से रात में घूमा करते हैं और मौका देखकर चोरी को अंजाम देते हैं। उन्होंने 2 जुलाई की रात एक युवक के बाइक की हैंडल पर टंगा बैग चोरी कर भाग जाना बताया। आरोपी योगेश चौहान को कोतरारोड़ एवं जूटमिल पुलिस ने पूर्व में चोरी और लूट के मामले में चालान किया है।

Updated on:
25 Jul 2024, 1:59 PM IST
Published on: