6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Korba Road Accident: ट्रक और बस में हुई जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में चालक सहित 3 यात्री घायल…मचा हड़कंप

Korba Road Accident: कोरबा में कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे में बुधवार की तड़के सुबह भीषण हादसा हो गया। बताया जा रहा है की यात्री बस जो औरंगाबाद बोधगया से चलकर रायपुर दुर्ग भिलाई के लिए जा रही थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 25 Jul 2024, 1:04 PM IST

Korba Road Accident

CG Road Accident: कोरबा कटघोरा-अंबिकापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर तेज रफ्तार बस मार्ग पर खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक, परिचालक सहित अन्य यात्रियों को चोटें आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना मोरगा चौकी क्षेत्र में सुबह लगभग चार बजे केंदई मुख्य मार्ग पर हुई है। बताया जा रहा है कि बस क्रमांक सीजी 07 सीपी 9909 नवीन ट्रेवर्ल्स की है। गाड़ी बोधगया से दुर्ग की ओर जा रही थी। बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। बस अंबिकापुर-कटघोरा के रास्ते केंदई के पास से होकर गुजर रही थी। इस बीच कोयला से लदी खड़ी ट्रक क्रमांक सीजी 22 जे 3891 से बस टकरा गई। घटना के बाद चींख-पुकार मच गई। घटना में चालक, परिचालक गंभीर चोटें आई है। हालांकि बस में सवार यात्रियों सामान्य चोटें आई है।

यह भी पढ़े: CG Road Accident: सफर का दर्दनाक अंत! जन्मदिन का जश्न मनाने निकला घर का चिराग, लौटी लाश

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में जांच कार्रवाई शुरू की है। बताया जा रहा है कि ट्रक ब्रेकडाउन हो गया था। इस कारण गाड़ी को मुय मार्ग के किनारे खड़ी किया गया था। हादसे की वजह सुबह हो रही तेज बारिश को बताया जा रहा है। तेज बारिश के इस बीच वाहनों की लाइट की रोशनी चालक के आंख पर पड़ने से सामने खड़ी गाड़ी दिखाई नहीं दी।