Road Accident: दुर्घटना में पति पुनीत राम पटेल के सिर पर में गंभीर चोट आने से घायल हो गए, दुर्घटना में पत्नी कलिंद्री पटेल बाल बाल बच गई। ट्रैक्टर चालक ने घायल पुनीत व कलिंद्री को लेकर सिस पहुंचा व उपचार के लिए दाखिल कराया। परिजनों से सपर्क कर कलिंद्री ने दुर्घटना की जानकारी दी। परिजनों के कहने पर घायल पति को मंगला स्थित निजी हॉस्पिटल में दाखिल कराने के बाद पत्नी ने कोनी थाने पहुंच कर दुर्घटना की शिकायत दर्ज कराई है। कोनी पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश कर कार्रवाई का हवाला दे रही है।