मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 12 बजे तीन दोस्त एक ही बुलेट पर सवार होकर जन्मदिन मनाने निकले थे। लेकिन, बायपास दशरमा गांव के पास सड़क पर खड़ी बल्कर कैप्सूल गाड़ी से ये तीनों युवक पीछे से बुरी तरह जा टकराए। आसपास के लोगों ने घायल युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान बुरी तरह से घायल मोटर सायकल चालक नितिन साहू पिता रामकुमार साहू (20) निवासी पुरानी बस्ती, बलौदाबाजार की मौत हो गई।