25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Janjgir Champa / CG Road Accident: छत्तीसगढ़ में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, वाहन की ठोकर से तोडा दम…पसरा मातम

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, वाहन की ठोकर से तोडा दम…पसरा मातम

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 May 2024, 6:04 PM IST

CG Road Accident

CG Road Accident:जांजगीर-चांपा में गुरुवार को दो अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना चांपा के कोरबा रोड तिलक नगर की है तो दूसरी जैजैपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों घटना में मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। पहली घटना कोरबा रोड तिलक नगर के पास की है।

दरअसल, चांपा के सुधा यादव अपनी पत्नी गौरी बाई यादव को गुरुवार की सुबह 5 बजे साइकिल में बिठाकर कहीं काम से जा रहा था। इसी दौरान भारी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। भारी वाहन की पहिए में महिला कुचला गई। इससे उसकी मौक पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

CG Road Accident: पुलिस ने शव को बीडीएम अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी घटना जैजैपुर की है। एक बालक बुधवार की शाम खेल रहा था। इसी दौरान तेज आंधी तूफान का दौर चला। आंधी तूफान की वजह से उसके सिर में केजव्हील गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसे चांपा के बीडीएम अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान मासूम बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामले में मर्ग कायम किया है।

यह भी पढ़े: CG Raod Accident: जगदलपुर में हादसा… अंधे मोड़ में बाइक को वाहन ने ठोका, युवक की दर्दनाक मौत