बताय जा रहा है कि सड़क हादसे में घर के दोनों मुखिया नुमानसिंह साहू (58) पीरतीन बाई साहू (53) के जाने के सदमे से घर वालो को सांत्वना देने, पोस्टमार्टम एवं अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों के लिए नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, समाजसेवी चंचल बाफना, पार्षद अनुज साहू, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका अहिवारा नरेंद्र यादव खड़े रहे। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घर पहुंच गए। मृतक पति-पत्नी के सभी लोगो के साथ अच्छा व्यवहार था, एक घर में दो लोगो की मृत्यु से नगर में शोक की लहर है।