क्राइम

राजद्रोह मामले में शेहला राशिद को बड़ी राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

JNUSU की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद को कोर्ट से बड़ी राहत मिली कोर्ट ने राजद्रोह मामले में हला की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने मामला दर्ज कराया था

2 min read
Sep 10, 2019
f1.png
,,

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ( JNU ) की पूर्व छात्र नेता और जेएनयूएसयू ( JNUSU ) की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद ( Shehla Rashid ) को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शेहला को राजद्रोह मामले में राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है।

आपको बता दें कि उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने मामला दर्ज कराया था।

आपको बता दें कि दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने शेहला के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

शेहला रशीद पर जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद के हालात को लेकर इंडियन आर्मी के खिलाफ झूठी खबरें फैलाने के आरोप लगे थे।

शेहला ने 18 अगस्त को कई ट्वीट कर सेना के जवानों पर कश्मीरियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

शेहला का आरोप था कि इंडियन आर्मी कश्मीर में रात को जबरन लोगों के घरों में घुस जाती है और गैर-कानूनी रूप से लड़कों को उठा लेती है।

इसके साथ ही गलत तरही से घरों में छानबीन की जाती है। इस दौरान घर में रखे सामानों को भी नष्ट कर दिया जाता है।

हालांकि सेना ने इन आरोपों को पूरी तरह से भ्रामक और झूठा बताया था।

Updated on:
10 Sept 2019 12:45 pm
Published on:
10 Sept 2019 12:06 pm