क्राइम

Crime News: नासिक में मॉब लिंचिंग, गोमांस ले जाने के आरोप में जमकर पिटा, एक की मौत,11 हुए अरेस्ट

महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक बड़ी मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। गोमांस ले जाने के संदेह में मुंबई के एक 32 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने और नासिक के इगतपुरी के पास उसके सह-यात्री पर बेरहमी से हमला करने के आरोप में घोटी पुलिस ने रविवार को 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Jun 26, 2023
cow_mans_.jpg

गोमांस ले जाने के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई और उसके सह-यात्री पर बेरहमी से हमला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि गोरक्षक समूह के सदस्यों ने इगतपुरी के पास दो लोगों पर लोहे की छड़ों और लकड़ी के डंडों से हमला किया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात को हुई जब दो पीड़ित - जिनकी पहचान अफान अब्दुल माजिद अंसारी और नासिर शेख के रूप में हुई - अहमदनगर से मुंबई मांस ले जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि गौरक्षक समूह के सदस्य एकत्र हुए और उन्होंने दोनों व्यक्तियों पर लोहे की छड़ों और लकड़ी के डंडों से हमला किया।

टोल प्लाजा के कर्मचारी ने देखा कि अंदर गोमांस है

पुलिस अधीक्षक शाहजी उमाप (नासिक ग्रामीण) ने कहा, “सिनार के पास एक टोल प्लाजा के एक कर्मचारी ने शुरू में देखा कि दोनों अपनी कार के अंदर मांस ले जा रहे थे। इसके बाद कर्मचारी ने वहां गौरक्षक समूह के एक सदस्य को सूचित किया, जिसने घोटी में अपने साथी को सूचना भेज दी।''

निगरानी समूह के तीन अन्य सदस्यों ने एक कार और एक बाइक में दो लोगों का पीछा करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्होंने उनके वाहन पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस ने कहा कि दोनों पीड़ितों के शव उनके वाहन के अंदर पाए गए। “जैसे ही हमें सूचित किया गया, एक टीम को मौके पर भेजा गया और दोनों को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान अंसारी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शेख को भर्ती कराया गया और वह डॉक्टरों के निगरानी में रिकवर कर रहा है।

शेख के बयान के आधार पर हत्या, हत्या के प्रयास और दंगे का मामला दर्ज किया गया और 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। SP ने कहा, "घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सहायता की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई, उनका पता लगाया गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।" अधिकारियों ने कहा कि मांस को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

Updated on:
26 Jun 2023 12:40 pm
Published on:
26 Jun 2023 12:37 pm
Also Read
View All
‘सर जो पूछना है यहां पूछो, मां से बात करो…’, आस्था कुंज पार्क रेप कांड की पीड़िता का बड़ा खुलासा, बताया उस शाम क्या हुआ

Rajasthan Crime: महिला ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, 6 साल बाद खेताराम हत्याकांड में आया बड़ा फैसला

Surguja Police: खाकी का भी नहीं रहा खौफ! प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला, कार में भी तोडफ़ोड़, 6 आरोपी भेजे गए जेल

Ambikapur Land Fraud: तालाब की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख में सौदा, कलेक्टर ने कराई जांच, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Surajpur Job Fraud: तुम्हारे बेटे, बहू और नाती की सरकारी नौकरी लगवा देंगे कहकर ले लिए 16 लाख, पति-पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत