28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Crime / स्कूल जाते समय सिरफिरे ने छोटी बहन का हाथ चूमा, दोनों ने मिलकर बेल्ट से धुनाई कर दी, देखिए वायरल Video

स्कूल जाते समय सिरफिरे ने छोटी बहन का हाथ चूमा, दोनों ने मिलकर बेल्ट से धुनाई कर दी, देखिए वायरल Video

Crime News: सोशल मीडिया साइट्स पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो नाबालिग लड़कियां एक सिरफिरे आशिक की पिटाई करती नजर आ रही हैं। दोनों बहनों ने उस शख्स की ऐसी पिटाई की कि वह इस सबक को कभी नहीं भूलेगा। आप भी देखें...  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Vikash Singh

•

Updated: 26 Jun 2023, 9:21 AM IST

ahemdabad_news_final.jpg

स्कूल जाते समय हाथ पकड़कर गिफ्ट देने की कोशिश की, मना किया तो हाथ चूम लिया।

Crime News: अहमदाबाद के बेहरामपुर में जब पुलिस और स्कूल जाते लड़कियों की सुरक्षा नहीं कर पाए तो लड़कियों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया। बड़ी बहन ने बताया कि वह युवक रास्ते चलते उसकी बहन से छेड़छाड़ करता था। इसके बाद लड़कियों ने उस शख्स की जमकर धुनाई कर दी।

कागदापीठ पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के मुताबिक, लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटियों के स्कूल जाने के तुरंत बाद उन्हें एक फोन आया। उन्हें फोन पर बताया गया कि उन दोनों ने एक आदमी को पकड़ लिया है जो उनकी छोटी बेटी का पीछा कर रहा था।

स्कूल जाते समय हाथ पकड़कर गिफ्ट देने की कोशिश की, मना किया तो हाथ चूम लिया

उन्होंने आगे बताया कि गुरुवार सुबह 6.45 बजे मेरी छोटी बेटी साइकिल से स्कूल जा रही थी। तो विजय सरकटे ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया और उसे गिफ्ट देने की कोशिश की। जब उसने इसे लेने से इनकार कर दिया तो उसने उपहार उसके बैग में रख दिया। इसके बाद उसने उसे जबरन चूमा और उसके साथ छेड़छाड़ की। लड़की ने रोते हुए घर पर पूरी बात बताई।

इसके बाद शुक्रवार की सुबह विजय ने फिर छोटी बेटी का रास्ता रोका और उसका हाथ पकड़ लिया। उसी समय बड़ी बेटी पास ही इंतजार कर रही थी। वह दौड़ती हुई आई और दोनों ने विजय सरकटे को पीटना शुरू कर दिया।

स्कूल के अन्य छात्रों और राहगीरों ने भी युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद लड़की के माता-पिता ने पुलिस को बुलाया और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।