क्राइम

गुरुग्राम गोलीकांड: जज की पत्नी और बेटे की इलाज के दौरान मौत, गनर ने मारी थी गोली

गुरुग्राम के साउथ सिटी-2 में लोगों की भीड़ के बीच जज के बॉडीगार्ड ने पत्नी और बेटे को मारी थी गोली।
2 min read
murder
गुरुग्राम गोलीकांड: जज की पत्नी की इलाज के दौरान मौत, बेट की हालत गंभीर

नई दिल्ली। गुरुग्राम में शनिवार को अडिशनल सेशंस जज कृष्ण कांत शर्मा की पत्नी और बेटे को उनके ही बॉडीगार्ड ने गोली मार दी। दोपहर लगभग 3.30 बजे के आस-पास बीच सड़क हुई इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में डर और भय का माहौल है। वहीं, जज कृष्ण कांत की पत्नी रितु और बेटे ध्रुव की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों को इलाज के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए। बता दें कि शनिवार को दोपहर में गुरुग्राम के साउथ सिटी-2 में भीड़ के बीच जज के बॉडीगार्ड हेड कॉन्स्टेबल महिपाल सिंह ने इस गोली कांड को अंजाम दिया।

हालांकि हत्या के आरोपी हेड कॉन्स्टेबल महिपाल (32) को गुड़गांव-फरीदाबाद मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया है। हरियाणा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। डीसीपी सुलोचना गजराज के नेतृत्व में बनी इस SIT में डीसीपी, 2 एसीपी, और 4 इंस्पेक्टर शामिल हैं, जो अब इस मामले की जांच करेंगे।

वीडियों में जज के बेटे को घसीटते हुए नजर आया आरोपी बॉडीगार्ड

घटना के बाद वहां मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बनाया, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी महिपाल सिंह जज के लहूलुहान बेटे को सड़क पर खींचकर कार में बैठाने की कोशिश कर रहा है। दो बार नाकाम कोशिश के बाद ध्रुव को वहीं छोड़कर उसी परिवार की होंडा सिटी कार लेकर फरार हो जाता है। चश्मदीदों के मुताबिक वहां से फरार होने से पहले आरोपी ने रितु पर कई बार पैर से ठोकर मारते हुए अपशब्द कहे।

वारदात के बाद महिपाल ने किया जज को फोन

पूछताछ में महिपाल सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने के करीब एक घंटे बाद आरोपी महिपाल सिंह ने जज कृष्ण कांत शर्मा को फोन किया। फेन पर उसने जज को बताया, मैने तुम्हारी पत्नी और बेटे को गोली मार दी है, जाओं उन्हें देखों। इसके बाद उसने अपनी मां को फोन करके पूरी वारदात की जानकारी दी।

Updated on:
14 Oct 2018 12:59 pm
Published on:
14 Oct 2018 10:25 am
Also Read
View All
Jhunjhunu News: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित महला गिरफ्तार, गुढ़ागौड़जी गैंगवार मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

जयपुर के जैक्सन क्लब से नशे में धुत 35 लोग गिरफ्तार, एक मशहूर क्लब सील; अब रात 12 बजे के बाद नो एंट्री

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

राजस्थान: गर्भ में बेटी बताकर कराता था गर्भपात, सैकड़ों अजन्मे बच्चों की हत्या की आशंका; हरियाणा से शातिर दलाल गिरफ्तार