BJP MP Manoj Tiwari को मिली जान की धमकी Delhi Police ने शुरू की मामले की जांच
नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के नेता और सांसद मनोज तिवारी ( MP Manoj Tiwari ) को जान से मारने की धमकी ( death threat to Manoj Tiwari ) देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शख्स बिहार का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
भाजपा ( BJP) नेता के अनुसार उनको यह धमकी एक अनजान शख्स ने फोन मैसेज के जरिए दी। मामले की सूचना लगते ही दिल्ली पुलिस ( Delhi police ) में हड़कंप मच गया। पुलिस धमकी भरे मैसेज और मोबाइल नंबर की जांच में जुटी है।
मनोज तिवारी दिल्ली प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के अध्यक्ष और उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से सांसद हैं। मनोज तिवारी ( Manoj Tiwari ) ने बताया कि शुक्रवार को उनको एक अनजान शख्स की तरफ से मैसेज आया था, जिसमें उनको जान से मारने की धमकी ( Death threat to Manoj Tiwari i ) दी गई थी।
उन्होंने दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) को मामले की जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस मैसेज और मोबाइल नंबर की जांच कर रही है। इसके साथ ही मैसेज भेजने वाले की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है।
इससे पहले शनिवार को राजधानी दिल्ली स्थिति भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय ( Delhi BJP headquarter ) में बम होने सूचना मिली थी। यह सूचना किसी अज्ञात शख्स ने भाजपा कार्यालय ( BJP headquarter ) में फोन कर दी थी।
बम की सूचना का फोन आते ही भाजपा नेताओं में अफरा-तफरी मच गई थी। मामले की जानकारी पुलिस ( Delhi Police ) को दी गई थी, जिसकी बात कॉल की जांच की गई। पुलिस ने इसे झूठी सूचना बताया था।
वहीं, दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) के डीसीपी सेंट्रल के अनुसार भाजपा मुख्यालय कंट्रोल रूम ( bjp headquarters control room ) को धमकी भरा फोन आया था।
फोन पर भाजपा मुख्यालय में बम होने की बात कही गई थी। दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) इस कॉल की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि कॉल और नंबर को ट्रेस किया गया है। फोन करने वाले की लोकेशन कर्नाटक के मैसूर की ट्रेस हुई है।