क्राइम

दिल्ली: घर में लटके मिले एक परिवार के 11 लोगों के शव, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक घर से 11 शव बरामद किए हैं, मरने वालों में 7 महिलाएं शामिल हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2018, 11:57 AM IST
news
दिल्ली: एक घर में 11 शव मिलने से दहली राजधानी, मरने वालों में सात महिलाएं भी शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक घर से 11 शव बरामद किए गए हैं। इनमें 7 शव महिलाओं के हैं। सभी शवों के मुंह और आंखों पर पटटी बंधी मिली हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो अभी तक मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि दिल्ली स्थित बुराड़ी के संत नगर में रविवार सुबह एक घर से 11 शव मिले हैं। सभी शव फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। मृतकों में सात महिलाएं व चार पुरुष शामिल हैं। संदिग्ध हालत मिले इन शवों की सूचना से पूरा इलाके में हड़कंप मचा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि अभी तक उनकी मौत की वजह सामने नहीं आ पाई है। मरने वालों में कुछ लोगों हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस ने पूछताछ में पता चला है कि परिवार पिछले 20—25 सालों से इस इलाके में रह रहा था। मरने वालों में दो भाई और उनकी पत्नियों समेत दो किशोर भी शामिल हैं। इसके अलावा एक वृद्ध मां और उनकी दो बहनें भी शामिल है। घटना इतनी बड़ी है कि पूरा इलाका हैरत में है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, लेकिन 11 लोगों के इस तरह से शव मिलना हैरान करने वाली बात है। जानकारी मिली है कि पूरा परिवार फर्नीचर का काम करता था। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से इस मामले जानकारी जुटाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर सभी एंगल पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Updated on:
1 Jul 2018, 11:57 AM IST
Published on: