दरअसल, जम्मू एवं कश्मीर में लगातार हो रही बारिश की वजह से शनिवार को भी अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी। प्रशासन के मुताबिक, जम्मू में भगवती नगर यात्री निवास से घाटी की ओर किसी भी वाहन को जाने की मंजूरी नहीं दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि बीते दो दिनों में भारी बारिश की वजह से यात्रा पर विराम लगा हुआ है। तेज बारिश की वजह से फिसलन भरे मार्गो और खराब मौसम की वजह से किसी भी यात्री को जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने मौसम में सुधार के साथ स्थिति की समीक्षा किए जाने के बाद ही कोई स्थिति स्पष्ट करने की बात कही थी।