10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर: सड़क हादसे में 3 अमरनाथ श्रद्धालु घायल, बारिश के चलते यात्रा बंद

इस साल की अमरनाथ यात्रा से भारी बारिश का साया हटने का नाम नहींं ले रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 30 Jun 2018, 9:00 PM IST

Amarnath yatra

कश्मीर: सड़क हादसे में 3 अमरनाथ श्रद्धालु घायल, बारिश के चलते यात्रा बंद

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के गांदरबल जिले में शनिवार को सड़क दुर्घटना में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे तीन श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। तीनों घायल यात्री राजेश कुमार, मनेश कुमार और करण अग्रवाल पंजाब के भटिंडा के रहने वाले हैं। जिले के सुंबाल इलाके में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस साल की अमरनाथ यात्रा से भारी बारिश का साया हटने का नाम नहींं ले रहा। इसका नतीजा है कि लगातार तीसरे दिन भी यात्रा स्थगित कर दी गई है।बारिश के चलते गुफा के रास्ते में करीब 100 मीटर के ट्रैक के साथ-साथ छोटे-छोटे पुल भी तेज धार में बह गए हैं। पहले दिन से ही खराब मौसम के कारण पड़ रहे व्यवधान के चलते इस बार केवल 1,007 श्रद्धालु ही गुफा मंदिर में दर्शन कर पाए।

बारिश के चलते लैंडस्लाइड

दरअसल वहां हो रही निरंतर बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके बाद एहतियात बरतते हुए आज अमरनाथ यात्रा पूरी तरह से रोक दी गई है। बिगड़े मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं को जम्मू कैंप पर ही ठहरने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक अमरनाथ यात्रा के लिए उपयोग किए जाने वाले दोनों ही मार्गों बालटाल और पहलगाम पर यात्रा रोकी गई है। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कई जगहों पर हुए भूस्खलन की वजह से काली माता ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके चलते बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा को रोकना पड़ा। आपको बता दें कि यात्रा के पहले दिन यानी 28 जून से ही लगातार बारिश हो रही है।

दो लाख से ज्यादा लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

गौरतलब है कि खराब मौसम और यात्रा पर आतंकी खतरा होने के बाद भी श्रद्धालु इस यात्रा से पीछे नहीं हटे। जानकारी के मुताबिक 60 दिन की इस यात्रा के लिए दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।