बड़ी उम्र की लड़कियों ने बताया कि उनको शेल्टर होम में सारे घरेलू काम करने पड़ते हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली के एक शेल्टर होम से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शेल्टर होम में लड़कियों को सजा देने के लिए जबरन मिर्च पाउडर खिलाया जाता था और सबके सामने उनके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिए जाते थे। यह आरोप द्वारका के एक प्राइवेट शेल्टर होम में रहने वाली लड़कियों ने लगाए हैं। यह शिकायतें लड़कियों ने दिल्ली महिला आयोग की कमिटी के दौरे के दौरान की।
बता दें कि द्वारका के इस शेल्टर होम में 6 से 15 साल की लड़कियां रहती हैं। लड़कियों की बात सुनकर कमिटी की सदस्य काफी हैरान हैं। शिकायक के तुरंत बाद ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए शेल्टर होम के स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। वहीं, महिला आयोग ने बताया कि दिल्ली सरकार इस मामले में जल्द जांच बैठा सकती है।
टॉइलट साफ करवाए जाते हैं
दिल्ली महिला आयोग ने शेल्टर होम में रहने वालीं अलग-अलग एज ग्रुप की लड़कियों से यहां रहने के अनुभवों पर बात की। इस दौरान बड़ी उम्र की लड़कियों ने बताया कि उनको शेल्टर होम में सारे घरेलू काम करने पड़ते हैं। उन्होंन बताया कि यहां स्टाफ बहुत कम है, इसलिए बड़ी लड़कियां ही छोटी लड़कियों की देखभाल करती हैं। यहां बड़ी लड़कियों से बर्तन धुलवाए जाते हैं। कमरे और टॉइलट साफ करवाए जाते हैं।
प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर
लड़कियो ने बताया कि यहां 22 लोगों एक लिए एक ही रसोइया है। यहीं नहीं खाने की गुणवक्ता भी काफी खराब होती है| बड़ी लड़कियों ने बताया कि कोई बात नहीं मानने पर छोटी बच्चियों को कड़ी सजा दी जाती है। यही नहीं शेल्टर होम में अनुशासन के नाम पर उन्हें जबरदस्ती मिर्च खिलाया जाता है। महिला स्टाफ को बच्चियों के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल तक डाल देती हैं। वहीं, गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियों में घर भी उन्हें घर नहीं जाने दिया जाता है।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.