क्राइम

Delhi: ड्रग्स पैडलर को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर 50-60 लोगों ने किया हमला, 4 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग घायल

Delhi में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुलिस पर भी सुरक्षित नहीं हैं। शनिवार को एक ड्रग पैडलर को पकड़ने पहुंची पुलिस की टीम पर ही 50 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को जवाबी फायरिंग करना पड़ी।
less than 1 minute read
Jan 01, 2022
Delhi Indrapuri mob attack on Police team reached to arrest Drugs Supplier Dharamvir

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली ( Delhi )में साल के पहले ही दिन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती सामने आ गई है। दरअसल एक ड्रग पैडलर को पकड़ने गई पुलिस ( Delhi Police ) की टीम पर 50-60 लोगों ने अचानक हमला कर दिया। इस झड़प में चार पुलिसकर्मी समेत कुल 6 लोग जख्मी हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के इंद्रपुरी में पुलिस की टीम ड्रग्स पैडलर धर्मवीर को कपड़ने पहुंची थी। जिन पर करीब 50-60 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस की टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद खुद को बचाने के लिए पुलिस को जवाबी फायरिंग (Police Firing) करनी पड़ी।

राजधानी में दिल्ली पुलिस की टीम पर हुए हमले की खबर से सनसनी फैल गई है। दरअसल ड्रग पैडलर को पकड़ने गई पुलिस पर लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। इनमें से कुछ बदमाशों ने फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। इस झड़प में चार पुलिसकर्मी समेत 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

दरअसल पुलिस ड्रग्स सप्लायर धर्मवीर को पकड़ने इंद्रपुरी इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते ये विरोध हिंसा में तब्दील हो गया। 50 से ज्यादा लोगों ने पुलिस की टीम पर पथराव शुरू कर दिया। सेल्फ डिफेंस के लिए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस कार्रवाई में दो अन्य लोग भी घायल हो गए।

इस घटना में धर्मवीर पल्ला का एक रिश्तेदार भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि धर्मवीर पर ड्रग सप्लाय के साथ-साथ लूट के भी कई केस दर्ज हैं। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस गैर जमानती वारंट के तहत सुबह धर्मवीर को पकड़ने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान धर्मवीर घर पर नहीं था।

Published on:
01 Jan 2022 10:00 pm