क्राइम

दिल्ली में लूट की सनसनीखेज वारदात, चाकू की नोक पर महिला से छीनी सोने की चेन

दिल्ली के दयालपुर इलाके में सड़क पर चलना भी राहगीरों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है।
less than 1 minute read
loot
दिल्ली में लूट की सनसनी खेज वारदात, चाकू की नोक पर महिला से छीनी सोने की चेन

नई दिल्ली। सरकार भले ही जनता की सुरक्षा लाख दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत इसके उलट है। देश की राजधानी दिल्ली में भी अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे जुर्म की किसी भी घटना को अंजाम देने में जरा भी नहीं सोच रहे। ऐसे ही एक घटना दिल्ली के दयालपुर इलाके से सामने आई हैं। जहां सड़क पर चलना भी राहगीरों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। जुर्म की इस वारदात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तरह बाइक सवार एक बदमाश सुनसान इलाके में गुजर रही महिला पर हमला बोल देता है।


महिला अपने साथ एक बच्चे को भी ले जा रही है तभी अचानक यह बदमाश वहां पहुंचता है और चाकू दिखाकर महिला के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश करता है। पहले तो महिला चेन बचाने की कोशिश करती है, लेकिन ये बदमाश उसे चाकू का डर दिखाने लगता है जान बचाने के लिए महिला चेन छोड़ देती है। लूट की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
हालांकि बाद में ये बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया और पुलिस ने इस बदमाश से वो सोने की चेन पर भी बरामद कर ली जो उसने चाकू की नोक पर महिला से छीनी थी।

Updated on:
03 Nov 2018 11:24 am
Published on:
03 Nov 2018 11:00 am
Also Read
View All
Jhunjhunu News: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित महला गिरफ्तार, गुढ़ागौड़जी गैंगवार मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

जयपुर के जैक्सन क्लब से नशे में धुत 35 लोग गिरफ्तार, एक मशहूर क्लब सील; अब रात 12 बजे के बाद नो एंट्री

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

राजस्थान: गर्भ में बेटी बताकर कराता था गर्भपात, सैकड़ों अजन्मे बच्चों की हत्या की आशंका; हरियाणा से शातिर दलाल गिरफ्तार